443 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 27 Jan 2026 8:37 PM

विज्ञापन

आरएस थाना पुलिस ने एनएच 27 ई हरियाबाड़ा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हरियाणा व बंगाल नंबर की दो वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड के कुल 443 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

अररिया. आरएस थाना पुलिस ने एनएच 27 ई हरियाबाड़ा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर हरियाणा व बंगाल नंबर की दो वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड के कुल 443 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में बताया कि आरएस थाना पुलिस हरियाबाड़ा के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी. तभी दो वाहन तेज रफ्तार से आ रही थी. जिसे शक के आधार पर रोका गया. तलाशी ली गई तो 443 लीटर विभिन्न ब्रांड का शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्कर में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी मो मोहिद व रामपुर वार्ड 11 निवासी मो इस्लाम व बथनाहा थाना क्षेत्र के भदेश्वर वार्ड 04 निवासी रवि शंकर कुमार पटेल बताया जा रहा है. तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन