13 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा, स्थायी आवास की राह हुई आसान
फोटो- प्रमुख चिंता देवी द्वारा वासगित पर्चा वितरण करतें हुए
अररिया के 13 भूमिहीन परिवारों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें वासगीत पर्चा वितरित किया गया है. इस पहल से उन्हें स्थायी आवास बनाने का अधिकार मिलेगा और वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने में भी सक्षम होंगे.
पलासी (अररिया). अंचल कार्यालय की ओर से शनिवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में 13 भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चिंता देवी ने की. इस दौरान कनखुदिया पंचायत के दो तथा डेहटी दक्षिण पंचायत के 11 परिवारों को पर्चा सौंपा गया. प्रशासन के अनुसार वासगीत पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों को स्थायी आवास निर्माण के लिए भूमि का अधिकार मिलेगा और वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी ले सकेंगे.
कनखुदिया और डेहटी दक्षिण के परिवारों को मिला पर्चा
वासगीत पर्चा वितरण के दौरान कनखुदिया पंचायत के दो परिवारों और डेहटी दक्षिण पंचायत के 11 परिवारों को दस्तावेज सौंपे गए. पर्चा मिलने के बाद वर्षों से अस्थायी रूप से रह रहे परिवारों में खुशी का माहौल रहा.
भूमिहीन परिवारों को मिलेगा स्थायी आवास का अवसर
प्रखंड प्रमुख चिंता देवी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी भूमिहीन परिवार बेघर न रहे. उन्होंने कहा कि वासगीत पर्चा के माध्यम से गरीब परिवारों को सम्मान के साथ रहने और स्थायी आवास बनाने का अवसर मिल रहा है.
प्रधानमंत्री आवास योजना का भी मिलेगा लाभ
बीडीओ कुमार अनिकेत ने कहा कि चिन्हित सभी पात्र लाभुकों को चरणबद्ध तरीके से वासगीत पर्चा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने के बाद पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी ले सकेंगे.
भूमिहीन परिवारों का सर्वे जारी
सीओ अंशु कुमार सिंह ने बताया कि अंचल क्षेत्र में भूमिहीन परिवारों का सर्वे लगातार जारी है. पात्रता के आधार पर आगे भी लाभुकों के बीच वासगीत पर्चा का वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके.
जनप्रतिनिधि और कर्मी रहे मौजूद
वितरण समारोह में प्रखंड पूर्व प्रमुख सदानंद यादव, मुखिया रागिब आलम बबलू, बीडीओ कुमार अनिकेत, सीओ अंशु कुमार सिंह, सीईआई पवन पंडित, अंचल लिपिक ब्रजराज, ऑपरेटर राज किशोर तथा कर्मचारी रोशन कुमार और विष्णुदेव पंडित सहित अंचल कार्यालय के कई कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने लाभुक परिवारों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










