अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 604 ग्राम स्मैक के साथ मालदा का कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो:- कुख्यात सहयोगी स्मैक तस्कर की जानकारी देती नगर थाना पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक तस्कर को 604 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 60 से 70 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

अररिया. अररिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर शुक्रवार 14 अगस्त को नगर थाना पुलिस ने जीरोमाइल स्थित एकराम बाबू के एचपी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 604.2 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ और एक मोबाइल बरामद किया गया.

विज्ञापन

जीरोमाइल के पास डिलीवरी की मिली थी सूचना

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जीरोमाइल के पास किसी को स्मैक की डिलीवरी देने वाला है. सूचना के सत्यापन के बाद नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गयी.

पुलिस को देखते ही बस से उतरकर भागने लगा आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी तस्कर बस से उतरकर भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा कर उसे जीरोमाइल के पास ही पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 604.2 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ और वीवो कंपनी का एक मोबाइल बरामद किया गया.

60 से 70 लाख रुपये बतायी गयी अनुमानित कीमत

सदर एसडीपीओ ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपये आंकी गयी है. उन्होंने बताया कि पदार्थ स्मैक बताया जा रहा है, हालांकि इसकी वास्तविक प्रकृति और गुणवत्ता की पुष्टि लैब टेस्टिंग के बाद ही हो सकेगी.

मालदा का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के लखीपुर बोगदर टोला निवासी मो इफ्तार शेख (27) पिता बीयोन शेख के रूप में हुई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से जुड़ा रहा है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

मामले में अररिया थाना कांड संख्या 425/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया में भेजने की कार्रवाई शुरू की है. पुलिस बरामद मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है. इसका उद्देश्य मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले और इसे आगे पहुंचाने वाले अन्य लोगों की पहचान करना है. पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

नगर थाना पुलिस और डीआईयू टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, पुअनि राज नारायण यादव, डीआईयू टीम और गृह रक्षक जवानों की अहम भूमिका रही. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थ तस्करों के बीच हड़कंप की स्थिति है. एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन