महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

Published at :19 Feb 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

महाशिवरात्रि को लेकर शंकरपुर शिव मंदिर में बैठ

विज्ञापन

-15- प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज पंचायत स्थित शंकरपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर प्रांगण में अंचलाधिकारी ललन ठाकुर की अध्यक्षता में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. महाशिवरात्रि पर लगाने वाले मेले सहित पूजा-अर्चना व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक में मेला को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए रणनीति बनायी गयी. इस मौके पर अंचलाधिकारी ने बताया कि पानी, शौचालय व लाइटिंग, माइकिंग, पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था की जाये. मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गये घरों को जल्द खाली करने का निदेश देते हुए उन्होंने दो-तीन दिन में अतिक्रमण को खाली नहीं किया तो प्रशासन द्वारा हटा दिया जायेगा. इस मौके पर सचिव रंजन कुमार मंडल, सत्यनारायण यादव, सरपंच रामानंद पासवान, उपेंद्र भगत, पुजारी गणेश गिरी, शंभू मंडल,नरेश भगत, कृष्णानंद कुंवर, गोपाल मंडल, सुभाष मंडल,विक्रम कुमार,नीरज कुमार,मिट्ठू कुमार, मिन्टू कुमार आदि मौजूद थें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन