रसोई गैस की कोई कमी नहीं, अफवाह से बचें: बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
रसोई गैस की कोई कमी नहीं, अफवाह से बचें: बीडीओ

अनावश्यक भीड़ व हंगामा से बचने की अपील

विज्ञापन

सिकटी. प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन एक्शन मोड में काम कर रही है. इस क्रम में बीडीओ परवेज आलम व एमओ धर्मेश कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से प्रखंड के एचपी व इंडेन गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया. साथ हीं गैस आपूर्ति से जुड़ी संचिकाओं की गहन जांच की. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तनीषा एचपी गैस रानीकाट्टा, रेहाना इंडेन ग्रामीण वितरक भूतहा व सैदाबाद इंडेन ग्रामीण वितरक में गैस स्टॉक, वितरण व आपूर्ति से संबंधित अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया. जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है व किसी प्रकार की कमी नहीं है.

अफवाहों से बचने की अपील

बीडीओ परवेज आलम व एमओ धर्मेश कुमार ठाकुर ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें. पहले की तरह सामान्य तरीके से गैस का उठाव करें. अनावश्यक भीड़ व हंगामा से बचने की भी अपील की.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन