शिक्षा देने व लेने की कोई उम्र सीमा नहीं होती: डीपीओ

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 04 Apr 2026 6:32 PM

विज्ञापन

विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन

अररिया. प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जोकीहाट में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें इस स्कूल से सेवानिवृत्त हुए दो प्राचार्य की एक साथ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस विद्यालय में कार्यरत प्राचार्य अब्दुर रज्जाक व प्रभारी प्राचार्य शेखर कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद स्कूल परिवार ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर मौजूद दोनों सेवानिवृत्त प्राचार्य को उपहार, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व आपदा मंत्री शाहनवाज आलम, डीपीओ राशिद नवाज ,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ,सचिव मो आदिल, पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद संघ के पूर्व पदाधिकारी नव कांत झा, सामाजिक कार्यकर्ता बेचन झा मौजूद थे. मौके पर डीपीओ राशिद नवाज ने कहा ये दोनों प्राचार्य काफी महानती कर्मठ व जानकार शिक्षक थे. दोनों की सेवानिवृत्ति से शिक्षा जगत को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने दोनों प्राचार्य को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन