मानव अधिकार से जुड़े मामलों की जांच करता है मानव अधिकार संगठन: अंजना सिंह

Updated at : 10 Mar 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
मानव अधिकार से जुड़े मामलों की जांच करता है मानव अधिकार संगठन: अंजना सिंह

शिक्षकों की समस्याओं पर भी आवाज करतीं है बुलंद

विज्ञापन

1-प्रतिनिधि, अररिया बढ़ते तनाव व इस भाग दौड़ की जिंदगी में हर इंसान के अधिकार की रक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी है. मानव के सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकार का किसी भी तरह से हनन न हो इसकी देखभाल को लेकर आयोग काम करता है. ये बातें बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश सचिव सह अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह ने कही. अपने अररिया आगमन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंजना सिंह ने कहा कि मानव अधिकार के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जांच मानव अधिकार संगठन करता है. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एनएचआरसी मानव अधिकार के उल्लंघन व उससे जुड़े सभी न्यायिक मामलों में हस्तक्षेप कर सकता है. अंजना सिंह ने कहा कि जेलों का दौरा करके बंदियों की स्थिति का निरीक्षण करता है. संविधान या किसी अन्य कानून द्वारा मानव अधिकार के संरक्षण के लिए किए गये रक्षापाओं की समीक्षा करता है. साथ ही मानव अधिकार के क्षेत्र में अनुसंधान करता है. इतना ही नहीं सरकार को समय-समय पर मानव अधिकारों के रक्षा और उसके उल्लंघन को रोकने के लिए सिफारिश भी करता है. प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह ने बताया कि मानव अधिकार हर व्यक्ति के अंतर्निहित मूल्यों को मान्यता देती है. ये गरिमा, समानता व आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित है. अंजना सिंह एक शिक्षिका के साथ साथ चूंकि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश सचिव भी हैं. ऐसे में संघ के विस्तार व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज भी बुलंद करती रहती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन