मंत्री ने दो मनरेगा मजदूरों का जाना हाल

Updated:
विज्ञापन
मंत्री ने दो मनरेगा मजदूरों का जाना हाल

मनरेगा की स्थिति की ली जानकारी

विज्ञापन

14-प्रतिनिधि, अररिया बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अररिया प्रखंड के साहसमल पंचायत के दो मनरेगा मजदूर से सीधे फोन पर बात की. इस मामले में जानकारी देते साहसमल पंचायत के मनरेगा मजदूर मो रज्जाक पिता अयूब व मो सैफुल पिता मो तस्लीम ने बताया कि बीते एक मई को मजदूर दिवस के दिन उनके मोबाइल पर कॉल आया. फोन उठाने पर सामने से कहा गया कि मैं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार बोल रहा हूं. मंत्री ने मजदूर से मनरेगा में काम मिलने, काम करने के अनुभव व संतुष्टि के बारे में जानकारी ली. साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की कार्यशैली पर भी फीडबैक लिया. मनरेगा मजदूरों ने बताया कि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा फोन कर फीडबैक लेने से वे लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं व कार्य की स्थलीय जानकारी प्राप्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन