समधी के घर समधी का फंदे से लटका मिला शव

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

विज्ञापन

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र के चौकता पंचायत के चौकता बनकटा टोला में शनिवार की रात मेहमानी गये समधी की संदेहास्पद मौत हो गयी. मृत 50 वर्षीय फिरोज नगर थाना अररिया क्षेत्र के दियागंज गांव के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलने पर महलगांव थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. घटना के संबंध में मृतक की पुत्री तरन्नुम ने कहा कि उसके पिता चौकता गांव बहू लाने गये थे. खाना खाकर घर में सो गये. सुबह हुई तो उनका शव घर में फंदे से लटका मिला. इसकी खबर मिलने पर परिजन वहां पहुंच गये. हालांकि महलगांव थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. लेकिन इस घटना के बाद से ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा हो रही है. समाचार लिखे जाने तक कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन