महाविष्णु यज्ञ को लेकर वातावरण हुआ भक्तिमय

Published at :06 Feb 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
महाविष्णु यज्ञ को लेकर वातावरण हुआ भक्तिमय

121 देवी-देवताओं की प्रतिमा है आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

-5- प्रतिनिधि, जोकीहाट जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के दभड़ा पंचायत में आयोजित 10 दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ. 121 प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं. भगवान विष्णु की आदमकद प्रतिमा को देखकर दर्शनार्थियों का जी नहीं भरता है. वृदांवन से पहुंचे विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बुधवार को शुरू हुआ. यज्ञ समिति के अध्यक्ष दिलीप मंडल व मुखिया रविंद्र मंडल ने बताया कि महाविष्णु यज्ञ में लगातार होम जप के साथ 21 कीर्तन मंडलियों द्वारा हरे राम हरे कृष्ण चौबीस घंटे करने में जुटे हैं. कीर्तन मंडलियों में स्थानीय दभड़ा, बैगना, बहारबाड़ी, पुरंदाहा, बलुआ, पकड़ी, बेरहान, बांसबाड़ी पिपरा सहित 21 कीर्तन मंडलियों को महाविष्णु यज्ञ में आमंत्रित किया गया है. वृदांवन से दो पंडित के अतिरिक्त स्थानीय एक दर्जन पंडित यज्ञ की सफलता में लगातार वैदिक मंत्रोच्चारण में लगे हैं. भगवान विष्णु के आदमकद प्रतिमा की भव्यता देखते ही बनता है. इसके अतिरिक्त भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा, गणेश जी, भगवान राम, कृष्ण सहित अन्य देवी देवताओं का दर्शन करने दूर दूर से दर्शनार्थियों की भीड़ जुटी है. दर्शनार्थियों के लिये भंडारे की भी व्यवस्था की गयी है. इस अवसर पर यज्ञ समिति द्वारा मेले का आयोजन किया गया है. भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए स्थानीय सैकड़ों युवा लगातार यज्ञस्थल पर दिन रात जुटे हैं. यज्ञस्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है. यज्ञ में जोकीहाट प्रखंड के अलावा कोचाधामन, अमौर, पलासी, अररिया, बहादुरगंज सहित दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन