आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में विद्यालय में कार्यरत बीपीएससी शिक्षक निलंबित

Published at :28 Jan 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में विद्यालय में कार्यरत बीपीएससी शिक्षक निलंबित

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक श्री मांझी ने लगभग आठ दिन पूर्व विद्यालय में पढ़ने वाली दशम वर्ग की एक छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा

विज्ञापन

छात्रा के पिता ने विद्यालय में किया था शिकायत. -विभाग ने मामला को संज्ञान में लेकर किया कार्रवाई बथनाहा सोनापुर मध्य सह उत्क्रमित उच्य विद्यालय में पढ़ने वाली दशम वर्ग की एक छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में विद्यालय में कार्यरत बीपीएससी शिक्षक विमल कुमार मांझी को निलंबित कर दिया गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अररिया ने अपने ज्ञापांक 941, दिनांक 25 जनवरी 2025 द्वारा मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये प्रखंड संसाधन केंद्र सिकटी में योगदान का निर्देश दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक श्री मांझी ने लगभग आठ दिन पूर्व विद्यालय में पढ़ने वाली दशम वर्ग की एक छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा. जिसके बाद छात्रा ने अपने अभिभावक को इस अश्लील मैसेज की जानकारी दी. अभिभावक ने इसकी शिकायत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलोफर से 20 जनवरी को किया व विद्यालय में हंगामा भी किया ,जिसकी गंभीरता को देखते हुये इसकी सूचना तत्काल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज को दी गई. बीइओ नरपतगंज शिव नारायण सुमन ने मामले की जानकारी मिलते हीं विद्यालय आकर जांच किया, पीड़ित अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के समक्ष उक्त शिक्षक से पूछताछ किया. पूछताछ के क्रम में शिक्षक ने गलती से मैसेज भेजे जाने की बात को स्वीकार किया. जिसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलोफर के द्वारा 21 जनवरी को निर्गत आवेदन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नरपतगंज ने पत्रांक 40, दिनांक 23 जनवरी 2025 द्वारा श्री मांझी को निलंबित करने का अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन