ePaper

शिक्षिका को मिला लक्ष्मीबाई -मीराबाई स्मृति सम्मान

Updated at : 22 Mar 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षिका को मिला लक्ष्मीबाई -मीराबाई स्मृति सम्मान

लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

फारबिसगंज. स्थानीय संस्था पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा प्रोफेसर कॉलोनी द्विजदेनी मैदान के समीप अवस्थित स्थित क्लब के कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर नारी सशक्तिकरण वर्ष के तहत भागलपुर जिला के नवगछिया निवासी सह गायत्री-परिवार सदस्या व शिक्षिका प्रज्ञा पांडेय को सम्मानित किया गया. इस मौके संस्था द्विजदेनी क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी के द्वारा साहित्यकार डा कृष्ण कन्हैया पांडेय सम्पादित, पुस्तक कड़वी घूंट प्रदान कर लक्ष्मीबाई -मीराबाई स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया.

.

—————–

नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेसियों ने दी बधाई

फारबिसगंज. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे जी के द्वारा बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के स्थान पर कुटुंबा विधानसभा के विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके मनोनयन से अररिया जिला कांग्रेस जनों में हर्ष का माहौल है. नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को ढेर सारी बधाइयां व शुभकामना दी है. बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह,शाद अहमद ,संजीव शेखर ,युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव इं सावन सागर, श्रीकुमार ठाकुर ,मदनलाल गुप्ता,मदन कनौजिया,मंगल चंद्र अग्रवाल,पवन ठाकुर,दिलकश राज,कृति आनंद यादव शामिल हैं.

—————–

पांच वारंटी गिरफ्तार

परवाहा. रानीगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि थाना क्षेत्र के अलग – अलग जगहों पर छापामारी कर काफी दिनों से फरार चल रहे पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटी में कुपाड़ी निवासी निरंजन साह,विपिन साह,मनोहर साह ,विनोद यादव व बरबन्ना निवासी किशन चौधरी शामिल हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष कनकलता ने गिरफ्तार पांचों वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन