ओलंपियाड में सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 7:13 PM
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
सिकटी. प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा बाजार स्थित अभिनव विद्या विहार में सोमवार को समारोह आयोजित कर ओलंपियाड विजेता छात्रों को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर कृष्णा एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन की सचिव सोमा मिश्रा मौजूद थे. जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सत्र 2023-24 में अभिनव विद्या विहार के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त किया है. उन छात्रों की ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा सम्मानित करते हुए उन छात्रों को जिसने गणित, विज्ञान,सामान्य ज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय में सफलता पायी है. कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथि सोमा मिश्रा व विद्यालय के संस्थापक प्रचार केदार नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मंच संचालन रिया भारती व दीपक कुमार मंडल ने किया. सफल छात्रों को प्राचार्य द्वारा छात्र अंकुर विषेश, अक्षत, हर्ष, अमन, दिवाकर, निगम , हिमांशु व आनंद को प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मैडल प्रदान किया. मौके पर शिक्षक नवीन मंडल, दीपक मंडल, बीरेंद्र मंडल, नवीन कुमार संजीव मंडल, जलेश मंडल, मुकेश मंडल, सागर झा, कुमार राजकिरण,खुशी प्रिया, सहित साक्षी कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










