विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आइटीआइ कॉलेज का किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आइटीआइ कॉलेज का किया भ्रमण

विभिन्न तकनीकी संस्थाओं में स्कूली छात्र-छात्राओं का भ्रमण कार्यक्रम में 24 मार्च को आयोजित किया गया.

विज्ञापन

फारबिसगंज. विभिन्न तकनीकी संस्थाओं में स्कूली छात्र-छात्राओं का भ्रमण कार्यक्रम में 24 मार्च को आयोजित किया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय शुभंकरपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा, ली अकादमी फारबिसगंज व भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय फारबिसगंज के छात्र-छात्राओं ने युवा रोजगार व कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी आइटीआइ फारबिसगंज व राजकीय महिला आइटीआइ फारबिसगंज का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संस्थान की विभिन्न आधुनिक प्रयोगशालाओं व कार्यशालाओं का अवलोकन किया. जिनमें वर्चुअल रियलिटी लैब, लैब, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स लैब, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर ट्रेड, केंद्र व टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख रूप से शामिल रहें. यहां उन्हें सीएनसी लेथ व मिलिंग मशीन, आइओटी लैब, रोबोटिक वेल्डिंग सेटअप, पिक एंड प्लेस रोबोट, ऑटोमोबाइल, प्लंबिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की मशीनों को देखा. और उसकी जानकारी दी गयी. भ्रमण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों का विस्तृत परिचय दिया गया. मौके पर संस्थान के प्राचार्य राजीव कुमार सहित अनुदेशक, मुख्य अनुदेशक मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन