हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सिकटी.आगामी ईद व रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को बरदाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष लक्ष्मण पासवान ने की. अपर थानाध्यक्ष ने बैठक में आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके ईद व रामनवमी पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के जुलूस, कार्यक्रम व आयोजन को निर्धारित नियमों के तहत ही संपन्न कराया जाएगा. जुलूस समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों के बीच निर्धारित रूट व समय को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं दें. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वाले लोगों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. मौके पर पूर्व प्रमुख कमरुज्जमा, विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, मुखिया महेंद्र यादव, मुखिया परवेज आलम, सरपंच संघ अध्यक्ष रंजीत पासवान, सरपंच कुंदन कुमार महता, प्रमोद कुमार मंडल, सरपंच सुरेंद्र पंजियार, उपमुखिया नरेश झा, त्रिवेणी पासवान, बाल गोविंद झा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










