सत्संग से मिलती है आत्मिक शांति

Updated:
विज्ञापन
सत्संग से मिलती है आत्मिक शांति

उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

-4-प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र के मौजहा गांव स्थित सत्संग भवन में दो दिवसीय संतमत महाधिवेशन का समापन हो गया. अंतिम दिन प्रवचन सुनने श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ पड़ा. स्वामी देवनारायण बाबा ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आत्मशुद्धि, भक्ति व मुक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने बताया कि सत्संग से आत्मिक शांति मिलती है. आध्यात्मिक जीवन को संवारने का मार्ग प्रशस्त होता है. वहीं स्वामी देवनारायण बाबा ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति व आध्यात्मिक जागरूकता बेहद आवश्यक है. मौके पर स्वामी जय कुमार बाबा, कुप्पाघाट के स्वामी रमेशानंद बाबा व स्वामी शुद्धानंद बाबा ने भी अपने प्रवचन के माध्यम से सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन