सोलर लाइट की बैटरी व मंदिर से घंटी की अज्ञात चोरों ने किया चोरी.

Published at :28 Jan 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सोलर लाइट की बैटरी व मंदिर से घंटी की अज्ञात चोरों ने किया चोरी.

मंदिर घंटी की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया है.

विज्ञापन

सोलर लाइट की बैटरी व मंदिर से घंटी की अज्ञात चोरों ने किया चोरी. परवाहा (अररिया) रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास बाजार स्थित दुलारदई नदी स्थित मां असावर मंदिर से सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर की घंटी की चोरी होने का मामला सामने आया है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ साह ने बताया कि रोज की भाँति मंदिर का पुजारी अरविंद मिश्रा मंगलवार की अहले सुबह मंदिर का साफ सफाई करने हेतु मंदिर पहुंचा तो देखा कि मंदिर का बड़ा वाला घंटा गायब है. जिसे मंदिर के आसपास खोजबीन किया गया. जिसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद मंदिर के पंडित अरविंद मिश्रा द्वारा मंदिर कमेटी को घंटी चोरी की सूचना दिया गया. मामले में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ साह ने बताया कि मंदिर घंटी की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया है. वहीं बीते रविवार को गीतवास बाजार स्थित विधायक योजना से लगे सोलर लाइट का बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. —————————————————————— विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित. नरपतगंज नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मधुरा उत्तर स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल प्रांगण में छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी व ड्राइविंग कंपटीशन सहित कई खेल का आयोजन किया गया. जिस खेल में सफल होने वाले छात्रों के बीच विद्यालय के निदेशक सोनू कुमार साह उर्फ फूलन के द्वारा सम्मानित किया गया. इस तरह सम्मिलित होने से विद्यालय में पढ़ रहे छात्र -छात्राओं व अभिभावकों मैं हर्ष का माहौल है. जानकारी देते हुये विद्यालय के निदेशक सोनू कुमार साह ने बताया कि छात्राओं को संविधान के बारे में जानकारी दी गई, उसके बाद विद्यालय परिसर में कबड्डी ड्राइविंग कंपटीशन सहित कई तरह का खेल का आयोजन किया गया, खेल में सफल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया. वहीं बताया कि इस तरह खेल के बाद पुरस्कृत होने से छात्रों को खेल के प्रति मनोबल बढ़ता है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार, रितेश कश्यप, दिलीप राउत, फ्रांसिस, निशांत, विजय सिन्हा, रौशन झा, राहुल झा, केशव पाठक, मिठू कुमार झा, आशुतोष झा, सोनी साह, पूजा कुमारी यादव, रूबी भगत, निशा प्रधान, शिवानी ठाकुर के अलावा सभी शिक्षक छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे. —————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन