सिकटीया व जागीर परासी हुआ बाल विवाह मुक्त पंचायत

Updated:
विज्ञापन
सिकटीया व जागीर परासी हुआ बाल विवाह मुक्त पंचायत

सभी पंचायतों में निकाला जन जागरूकता रथ

विज्ञापन

कुर्साकांटा. बाल विवाह मुक्ति रथ विशेष अभियान के तहत जागीर परासी व सिकटिया पंचायत के मुखिया ने अपने-अपने पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित किया है. जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अररिया जिला में रथ यात्रा से बाल विवाह पर अंकुश लगाने व रोकथाम का संदेश अब धरातल पर उतरने लगा है. बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर देश भर में चलाए जा रहे सौ दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राइट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ अररिया जिला के सभी पंचायतों में निकाला गया. कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने आमजनों से अपील करते हुए कहा बाल विवाह के प्रति सजग रहकर अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य का निर्वहन की बात कही. कार्यक्रम में बाल विवाह की सूचना को लेकर टॉल फ्री नंबर 1098 पर सूचना देने की बात कही. बाल विवाह की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टॉल फ्री नंबर 18001027222 पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी जा सकती है. वहीं सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जायेगी. कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी व संस्था के सदस्यों ने सिकटिया पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार यादव व जागीर परासी पंचायत के मुखिया रश्मि देवी को बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित करने को लेकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. मौके पर संस्था के दीपक कुमार पासवान, सोनू कुमार, अंकुश कुमार यादव, संगम लाल पासवान, विक्रम कुमार साह, हेमंत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन