मारपीट में महिला सहित सात घायल

Published at :28 Jan 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में महिला सहित सात घायल

घायलों का उपचार के सीएचसी पलासी कराया गया

विज्ञापन

मारपीट में महिला सहित सात घायल पलासी प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित सात व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में महेंद्रपुर गांव की रीना देवी, धपडी गांव का बीवी गुलसा, महमूद, मो मनोवर, रहमेंतुन निशा, सहर बनो, श्यामपुर गांव की नासरीन शामिल हैं. सभी घायलों का उपचार के सीएचसी पलासी कराया गया. मौके पर मौजूद डॉ अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल सभी पीड़ित खतरे से बाहर है. सड़क हादसे में तीन घायल पलासी प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर हुई सड़क दुघर्टना में तीन व्यक्ति घायल हो गये. सभी घायल व्यक्तियों का इलाज पलासी सीएचसी में कराया गया. घायलों कुजरी गांव का अंसारी, बरहट का रूमा परवीन व बंगाबारी का विपिन कुमार शामिल हैं. मौके पर मौजूद डॉ अमित ने बताया कि सभी घायलों का उपचार सिएचसी में कराने के बाद विपिन कुमार को बेहतर इलाज के लिये अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया. पेंटिंग देख गदगद हुये मुख्यमंत्री, निधि को कहा थेंक्स प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया में निधि ने जिला प्रशासन के माध्यम मुख्यमंत्री को भेंट की चित्र अररिया कला संस्कृति के क्षेत्र में अररिया की एक बिटिया ने अपनी कला की फिर से परचम लहराई है, पहले गायिकी व अब चित्रकला में महारत हासिल कर निधि ने जिले को गौरवान्वित की है. दरअसल 28 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूर्णिया आगमन हुआ. इस दौरान कला संस्कृति के क्षेत्र में पूर्णिया जिला प्रशासन ने ऐसे होनहार प्रतिभा को तरासा जिसने कुछ खास किया हो. इस बीच अररिया प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत के पलासी गांव निवासी शिवकांत ठाकुर व विनिता देवी की नतनी व पुष्पा देवी(जुली) की पुत्री निधि कुमारी अपने हाथों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सौम्य चित्र बनाया जिसे मुख्यमंत्री को प्रदान करने का अवसर मिला. वहीं मुख्यमंत्री खुद की पेंटिंग देख गदगद हुये व निधि को आशीर्वाद दिया. साथ हीं जिला प्रशासन को बच्ची पर विशेष ध्यान व आगे बढ़ाने की सलाह दी. मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा व पूर्णिया जिला प्रशासन ने भी पेंटिंग की प्रशंसा की. कार्यक्रम के बाद इस सिलसिला का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होता व लोग जमकर कमेंट व तारीफ की. इधर सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, सदर विधायक आबीदुर रहमान, परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अजय झा, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, पूर्व जिप अध्यक्ष सगुफ्ता अजीम, पूर्व जिप सदस्य बैद्यनाथ मिश्र, प्राचार्य त्रिलोकनाथ झा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्यनारायण झा, आमोद ठाकुर के अलावा समग्र मिथिला चेरिटेबल ट्रस्ट सहित अन्य लोगों ने बधायी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन