ईद पर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था : थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
ईद पर कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था : थानाध्यक्ष

जोकीहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

जोकीहाट. रमजान के बाद ईद की आहट सुनाई देने लगी है. ईद पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी को लेकर मंगलवार को जोकीहाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सब-इंस्पेक्टर अनिल यादव ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य ईद को प्रेम, भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल में मनाना सुनिश्चित करना था. बैठक को संबोधित करते हुए सब-इंस्पेक्टर अनिल यादव ने कहा कि ईद आपसी सौहार्द व भाईचारे का पर्व है. सभी लोग इसे शांतिपूर्वक खुशी-खुशी मनाएं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें. यदि किसी संदिग्ध के बारे में सूचना मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने यह भी बताया कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क व मुस्तैद रहेगा. लोगों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. बताया कि थाना क्षेत्र के सभी ईदगाहों में पुलिस अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम रब्बानी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर, पुअनि आशुतोष कुमार, सअनि विमलेश पांडे, पंसस फिरोज आलम, मुखिया प्रतिनिधि अख्तर आलम, सरपंच अब्दुल मतीन, हाशिम अनवर सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन