एफआरके आपूर्ति बाधित होने से संकट में राइस मिल

Updated:
विज्ञापन
एफआरके आपूर्ति बाधित होने से संकट में राइस मिल

संचालकों का कहना है कि एफआरके की अनियमित व बाधित आपूर्ति के कारण न केवल मिलों का संचालन ठप होने की कगार पर है.

विज्ञापन

एफआरके आपूर्ति बाधित होने से संकट में राइस मिल भरगामा जिले सहित पूरे क्षेत्र में एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति बाधित होने से राइस मिल उद्योग गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है. एफआरके उपलब्ध नहीं होने के कारण सरकारी मानकों के अनुरूप चावल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. जिससे मिल संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी गंभीर समस्या को लेकर जिले के प्रमुख राइस मिल संचालक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, माधव यादव, जयप्रकाश मेहता सहित अन्य मिल संचालक संयुक्त रूप से पहल करते हुए एसएफसी के एमडी व खाद्य उपभोक्ता मंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्या रखने के लिए पटना रवाना हो गए हैं. मिल संचालकों का कहना है कि एफआरके की अनियमित व बाधित आपूर्ति के कारण न केवल मिलों का संचालन ठप होने की कगार पर है. मिल संचालकों ने उम्मीद जताई है कि पटना में उच्च अधिकारियों व मंत्री से मुलाकात के बाद इस समस्या पर गंभीरता से विचार किया जाएगा व एफआरके की आपूर्ति शीघ्र बहाल कर नियमित की जाएगी.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन