बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर निकाली रैली

Published at :27 Jan 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर निकाली रैली

रैली में संघ के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए व अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर निकाली रैली अररिया बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने अपनी विभिन्न 21 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण रैली निकाली. रैली शहर के मार्केटिंग यार्ड से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए चांदनी चौक पहुंची. इसके बाद रैली समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंच गई. रैली का नेतृत्व बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार उर्फ बबलू झा ने किया. रैली में संघ के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए व अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि 21 सूत्री मांग पूरे बिहार में गृह रक्षों का जो अंधकार में पड़ा है. जिसकी मांग उन लोगों के द्वारा वर्षों से की जा रही है. अनुशासित फोर्स होने के नाते हमलोग अनुशासन में रह कर मुख्यमंत्री को कई बार मांग पत्र सौंपा. 21 सूत्री मांगों हमलोगों की लंबित है. हम समान काम का समान वेतन मांग रहे हैं. जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. …………………………… सड़क दुर्घटना में एक घायल प्रतिनिधि, अररिया बथनाहा पुलिस ने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात व्यक्ति को सोमवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है. वहीं बथनाहा थाना के चौकीदार अरबिंद पासवान ने बताया कि बथनाहा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क के साइड में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया है. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन