ePaper

जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ मंदिर के 38वें वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Updated at : 31 Jan 2026 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ मंदिर के 38वें वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

शोभायात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

फारबिसगंज. श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ प्रभु जी के जिनालय जैन मंदिर दादाबाड़ी के पुनः प्रतिष्ठा का 38 वां वार्षिकोत्सव को जैन धर्मालंबियों ने शनिवार को बड़े हीं उत्साह के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया. शहर के पटेल चौक के समीप स्थित ऐतिहासिक श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ प्रभु जी की जिनालय दादाबाड़ी को काफी आकर्षक रूप से सजाया गया, श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजित मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ व अन्य प्रतिमाओं का जलाभिषेक व श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना व भक्तांबर पाठ का जाप किया. जिनालय के शिखरजी पर मांगी लाल जी, मूलचंद जी गोलछा परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया. वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर में सर्वप्रथम साध्वी डाॅ सम्यक प्रभा जी व सत्यबोधि प्रभा जी द्वारा सुबह में 70 भेदी पूजा के बाद मंगल मूर्ति की प्रतिष्ठा ध्वजा रोहन किया गया. अजीमगंज कोलकाता से पधारे भजन गायक मोहित बोथरा ने प्रभु के भक्तिमय भजनों से सभी का मन मोह लिया. शनिवार के सुबह में मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें पालकी में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर – भगवान पार्श्वनाथ की अष्ट धातु की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया. गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं युवक युवतियां व बच्चे शामिल हुए. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के सदर रोड, स्टेशन चौक, सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर संपन्न हुआ. शोभा यात्रा के क्रम में मार्ग में जगह-जगह अनुयायियों ने प्रतिमा की पूजा की. शोभायात्रा में मुलचंद गोलछा, विशाल गोलछा, बच्छराज राखेचा जी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह नगर पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, इंजीनियर आयुष अग्रवाल, राकेश रोशन, घनश्याम अग्रवाल, सोहनलाल नाहटा, धीरेंद्र दुग्गड, सुमित गोलछा, अनूप बोथरा, महेंद्र बैद, ओम डोसी, दीपक समदरिया, पंकज नाहटा, आशीष गोलछा, अजय झाबक, रोशन सेठिया, पंकज डोसी, संजय सुराना, प्रभा सेठिया, मीना गोलछा, पुष्पा गोलछा, नीलम बोथरा सहित अन्य मौजूद रहें.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन