संत कबीर प्रतिमा अनावरण की तैयारी पूरी

आध्यात्मिक रंग में रंगा भरना गांव
-7-प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के भरना गांव में प्रतिमा का अनावरण समारोह व दो दिवसीय सत्संग की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. समाज सुधारक व तपोनिष्ठ संत कनिक साहेब की 12वीं पूर्ण स्मृति दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण समारोह व दो दिवसीय सत्संग की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. समारोह में कई प्रदेशों के अलावे पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश, भूटान आदि जगहों से संत महात्माओं व समाज सुधारकों का पहुंचना प्रारंभ हो गया है. इसके अलावा राज्य सरकार से कई मंत्री, सांसद, विधायक व समाजसेवियों का महा जमावड़ा होने वाला है. सिख धर्म के जत्थेदार रंजीत सिंह, ब्रजेश मुनि, शिव मुनि शास्त्री, स्वामी सत्यानंद जी महाराज, जीवन ज्योति केंद्र से जय स्वरूप साहेब, जितेंद्र साहब, गौरव साहेब, रामस्वरूप साहेब, शैलेंद्र साहेब, महेंद्र साहब संतों ,विद्वानों, कलाकारों का आगमन सुनिश्चित है. इस भव्य आयोजन को लेकर भरना गांव में हर्ष व उल्लास का माहौल बना हुआ है. प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए विशाल पंडाल व आकर्षक तोरण द्वार लगाए गए हैं, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसी रौनक दिख रही है. आयोजक पूर्व जिप सदस्य, प्रदेश सचिव जदयू सत्यनारायण यादव का कहना है कि यह प्रतिमा न केवल संत कबीर के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि उनके विचारों व शिक्षाओं को समाज तक पहुंचाने का भी माध्यम बनेगी. इस कार्यक्रम को लेकर भरना गांव में बरसों से पड़े जर्जर सड़क को भी नये सिरे से बनाया गया है. जिससे आने वाले श्रद्धालुओं का मार्ग सुगम हो जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




