ARARIA नरपतगंज रेलवे ओवरब्रिज के समीप एनएच पर बने गड्ढे दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :03 May 2026 12:31 PM (IST)
विज्ञापन

नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज रेलवे ओवरब्रिज पर बने गढे लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है, जो बड़े घटना को आमंत्रण दे रहे हैं.
विज्ञापन
नरपतगंज(अरारिया) से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज रेलवे ओवरब्रिज पर बने गढे लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है जो बड़े घटना को आमंत्रण दे रहे हैं जबकि गड्ढे होने के बावजूद भी विभाग के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है मालूम हो कि रेलवे ओवरब्रिज के पूरब साइड मधुरा पलार के समीप एनएच के उत्तर साइड बड़े गढे हो जाने के कारण एनएच पर चल रहे वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि लगातार वहां दुर्घटना होने से बाल बाल बच रहे हैं इतना ही नहीं इसी जगह पर करीब 6 माह पूर्व मार्बल लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी मार दी थी जिसके कारण लगभग एक माह तक एक साइड सड़क अवरुद्ध रहा था इसके बाद मरम्मत का कार्य करने के बाद फिर से चालू कराया गया लेकिन इसके बावजूद भी सड़क के साइड गढ़े बना हुआ है अगर विभाग के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आए दिन बड़ी घटना घटित हो सकता हैप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










