ईदगाहों में पुलिस पदाधिकारी रहेंगे नियुक्त
Updated at : 17 Mar 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन

फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में करबला ईदगाह के मैदान में लाखों की संख्या में मुस्लिम भाई एकत्रित हो कर ईद-उल-फितर की नमाज करते हैं अदा
विज्ञापन
ईद को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
फारबिसगंज. ईद-उल-फितर के त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के संधारण को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ अभय कुमार ने की. बैठक में बताया गया कि फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में करबला ईदगाह के मैदान में लाखों की संख्या में मुस्लिम भाई एकत्रित हो कर ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत के कुढ़ेली ईदगाह व भागकोहेलिया व मझुआ पंचायत के हवाई फील्ड के समीप व मियां के समीप स्थित ईदगाह मैदान, रमई ईदगाह सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के कई ईदगाह के मैदानों में एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा करते हैं. फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र में कुल 19 स्थानों पर ईद-उल-फितर की नमाज होती है. नरपतगंज, भरगामा के पदाधिकारियों ने भी वहां के ईदगाह में होने वाली भीड़ के संदर्भ में जानकारी दी. बताया गया की सभी ईदगाहों में पुलिस पदाधिकारी नियुक्त रहेंगे. मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, अनुमंडल दंडाधिकारी मधु कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण, बीडीओ संजय कुमार, भरगामा बीडीओ शशि भूषण कुमार, समाजसेवी वाहिद अंसारी, नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद, जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




