ARARIA : 20 मई को हड़ताल पर जानेवाले दवा व्यवसायियों ने की चर्चा
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) व बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के संयुक्त आह्वान पर पूरे भारत में 20 मई को एक दिवसीय दवा कारोबार बंद करने का आह्वान किया गया है.
विज्ञापन
जोगबनी (अररिया) से सुदीप भारती की रिपोर्ट :
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) व बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के संयुक्त आह्वान पर पूरे भारत में 20 मई को एक दिवसीय दवा कारोबार बंद करने का आह्वान किया गया है. देशव्यापी बंद को सफल बनाने हेतु फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (FCDA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश साह व सचिव मनोज कुमार भारती द्वारा संघ के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम संघ के वरिष्ठ सदस्य चंद्रकिशोर ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु मौन धारण किया गया व उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. इसके बाद बैठक को आगे बढ़ाते हुए संघ के अध्यक्ष अवधेश साह व सचिव मनोज कुमार भारती ने कहा की एआईओडीसी से जुड़े 12.40 लाख केमिस्ट संगठन ने ऑनलाइन दवा कारोबार को अवैध मानते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग सरकार से की है. उन्होंने कहा की इसके साथ ही ज्यादा डिस्काउंट के नाम पर नकली दवा कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है. वही संगठन ने मांग की हैं की सरकार जल्द ही इस जनहित से जुड़े मामले में दखल दे अन्यथा 20 मई के आंदोलन के बाद अनिश्चितकालीन बंद करने के लिए संघ मजबूर हो जाएगा. वही इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने एक दिवसीय बंद को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श कर इसकी रूपरेखा तैयार की. वही इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज मेहता, संगठन सचिव मणिशंकर, संयुक्त सचिव गणेश यादव, मोहम्मद इम्तियाज, राकेश रौशन, विश्वबंधु, गोपाल साह, मुकेश जायसवाल, दीपक साह, संदीप डाबरीवाल, नरेश साह, मनोज साह, संजय साह, सैफ अंसारी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










