रसगुल्ला फैक्ट्री के दुर्गंधयुक्त पानी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 08 Apr 2026 7:36 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाये कई आरोप

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के खाब्दह पंचायत के वार्ड संख्या 06 कन्हैली गांव में रसगुल्ला फैक्ट्री के दुर्गंधयुक्त पानी को नहर में छोड़ने से लोग परेशान हैं. इस मामले को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने फैक्ट्री के समीप बुधवार को घंटों विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने डीएम से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. प्रदर्शन कर लोगों में अशोक यादव, रामानंद यादव, अरविंद यादव, मनोज यादव, गुरुदेव कुमार, त्रिभुवन यादव, भूपेश यादव, रूपेश यादव, सरोज देवी, रूबी कुमारी ,प्रतिभा कुमारी, उपेंद्र यादव के अलावा दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस में ही बृजेश कुमार ने रसगुल्ला फैक्ट्री बनाया है और फैक्ट्री का गंदे पानी को नहर में ही छोड़ दिया जाता है जिसके दुर्गंध से काफी परेशानी होती है. आसपास के घरों में दुर्गंध से रहना तो दूर खाना खाने में भी काफी परेशानी होती है. फैक्ट्री के अंदर हमेशा अश्लील गाना बजाया जाता है. साथ ही कई तरह के गंभीर आरोप लगाया. वहीं बताया कि पूर्व में कई बार प्रखंड से लेकर जिला तक के पदाधिकारियों को जानकारी दी है. लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. वहीं मामले में अविलंब डीएम से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन