सरस्वती पूजा व शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा
पलासी थाना परिसर पलासी में मंगलवार को सरस्वती पूजा व शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता सीओ सुशील कांत सिंह ने की. बैठक में सरस्वती पूजा व शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध, रूट चार्ट के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन करने व पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी. सीओ सुशील कांत सिंह ने बताया कि तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर नहीं बजाने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, पूजा के दौरान किसी प्रकार का कोई अश्लील गाना नहीं बजाने की सख्त हिदायत दिया. मौके पर बीडीओ आदित्य प्रकाश, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, डोली कुमारी, प्रकाश झा, मुखिया मो रागिब, आदिल रजा, मुखिया राजू यादव, मुसर्रत जहां, पूर्व उप प्रमुख इम्तियाज आलम, श्याम लाल साह, शोभा विश्वास, फिरोज आलम, राजवीर यादव, मनोज कुमार दास सहित दर्जनों जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










