गैस उपभोक्ताओं को नहीं हो परेशानी, बनाया गया पंचायतवार क्लस्टर

Updated:
विज्ञापन
गैस उपभोक्ताओं को नहीं हो परेशानी, बनाया गया पंचायतवार क्लस्टर

डीएम के निर्देश पर पहल

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं को गैस उठाव में किसी भी तरह की परेशानी न हो व गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगे. इसको लेकर डीएम के निर्देश पर प्रखंड के सभी पंचायतों में क्लस्टर का निर्माण किया गया है. प्रत्येक क्लस्टर में विकास मित्र, आवास सहायक के साथ कार्यपालक सहायक को प्रतिनियुक्त किया गया है. इधर प्रखंड के तीन गैस एजेंसी जिसमें नगमा भारत गैस एजेंसी हत्ता चौक, पकड़ी इंडेन गैस एजेंसी मैदानपुर कुर्साकांटा, गजानंद इंडेन गैस एजेंसी पगडेरा में ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिनियुक्त किया गया है. ताकि उपभोक्ता अपने पंचायत भवन या पंचायत सरकार भवन में बने क्लस्टर जाकर अपना गैस का नंबर लगा सकें. हालांकि होम डिलिवरी बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी आकर ही अपने सिलिंडर का उठाव करना पड़ता है. इससे गैस उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना जरूर करना पड़ता है. नगमा भारत गैस एजेंसी के संचालक मो जमीलुर्रहमान ने बताया कि गैस उपलब्ध है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन