पंस संघ दो मई से जायेंगे हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
पंस संघ दो मई से जायेंगे हड़ताल पर

मांग माने जाने तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन

13-प्रतिनिधि, अररिया बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर जिला पंचायत सचिव संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. इसमें संघ के सदस्यों ने सरकार से अपनी मांगों के समर्थन में जारी आंदोलन को अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से संघ के 09 सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी 02 मई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विशेष चर्चा की गयी. साथ ही संघ की भावी रणनीति को लेकर आपस में विचार साझा किये गये. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं करती है. तो प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए संघ के सदस्य बाध्य होंगे. मांग माने जाने तक हड़ताल जारी रहने की बात संघ के सदस्यों ने कही. पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव रंजीव कुमार सहित अन्य ने संघ के 09 सूत्री मांगों की जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत सचिवों का गृह जिला में पदस्थापना, ग्रेड पे 2800 किये जाने, अभिकर्ता के कार्य से पंचायत सचिवों को मुक्त किये जाने, कार्यरत, सेवानिवृत्त व मृत पंचायत सचिवों को एमसीपी का लाभ देने सहित अन्य मांग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन