राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आरआइटी परिसर में पेंटिंग व निबंधन प्रतियोगिता

छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रगति लराजन्य ने प्रथम, सार्थक ने द्वितीय व हर्षित अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आरआइटी परिसर में पेंटिंग व निबंधन प्रतियोगिता फारबिसगंज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा स्थानीय शिक्षण संस्थान रूंगटा इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर विभिन्न स्कूलों के बच्चो के बीच निबंध व चित्रकला व भाषण, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ शैलजा पांडेय, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण, डीसीएलाए अमित कुमार, आरआइटी के निदेशक संजय प्रधान, सह निदेशक ललित जैन, प्राचार्य डॉ राशिद हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. आयोजित प्रतियोगिता में नुक्कड़ नाटक में आर्या मिशन ने प्रथम स्थान, पाय वर्ल्ड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जबकि नवम क्लास के निबंध प्रतियोगिता में पाय वर्ल्ड की छात्रा मेघा जैन ने प्रथम, आर्या मिशन के अविनाश चौधरी द्वितीय, पाय वर्ल्ड की नैन सी सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि वर्ग अष्टम के निबंध प्रतियोगिता में पाय वर्ल्ड की छात्रा तन्नू प्रिया ने प्रथम, रिदिमा ने द्वितीय व सिकत पाल मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं सीनियर वर्ग के निबंध प्रतियोगिता में फारबिसगंज कॉलेज के बीएड की छात्रा पूजा कुमारी ने प्रथम, छात्र राजा कुमार ने द्वितीय, उमंग कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वर्ग 06 से 08 तक के चित्रकला प्रतियोगिता में पाय वर्ल्ड के छात्र छात्रा मयंक राज प्रथम, नवया नयन द्वितीय, श्रीरानी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शिवम कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की. जबकि वर्ग नवम के चित्रकला प्रतियोगिता में पाय वर्ल्ड की छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रगति लराजन्य ने प्रथम, सार्थक ने द्वितीय व हर्षित अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं सीनियर वर्ग में अररिया कॉलेज के उमंग कुमार ने प्रथम, फारबिसगंज कॉलेज की छात्रा पूजा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल प्रतिभागियों को एसडीओ व आरआईटी के निदेशक ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र व मैडल भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर आरआईटी के शहबाज आलम, उप प्राचार्य नटवर लाल, इंदु कुमारी, मोना झा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










