जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, एक घायल

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Jan 2026 8:00 PM

विज्ञापन

पत्नी व बच्चों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

धारदार हथियार से कर दिया जानलेवा हमला दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अररिया. सदर अस्पताल में अचानक गम का माहौल हो गया. जमीन विवाद में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बच्चों व महिलाओं का करुण क्रंदन से अस्पताल गमगीन हो गया. छोटे-छोटे बच्चों व पत्नी को रोता देख अस्पताल में आये लोग भी रोने लगे व सांत्वना देते रहे और पीड़ित परिजनों को संभालते रहे. यह घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रमैय पंचायत के वार्ड संख्या पांच का है जहां जमीन विवाद में दोंनो पक्ष के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने एक पक्ष पर धारदार हथियार हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो और 45 वर्षीय दिनेश झा की मौत हो गयी. जबकि उनके भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया. दिनेश झा की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी आरती कुमारी जहां जोर-जोर से रोते हुए बेहोश हो रही थी. वहीं मृतक के छह वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार व नौ वर्ष के हेंमत झा का रो-रोकर बुरा हाल था. बच्चे बार-बार पिता को जगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता, अब उसके पिता कभी नहीं जगेंगे. सदर अस्पताल में रोती मां, नानी व मौसी को चुप कारते बच्चे भी रोने लगते थे. वैसे कुछ रिश्तेदातर दुख की इस घड़ी में उन लोगों को संभालने में लगे थे. वहीं पुलिस आश्वासन दे रहे थे कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन