सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Jan 2026 7:49 PM

विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी को किया रेफर

विज्ञापन

सिकटी. एबीएम सिकटी पथ पर एसबीआइ भिड़भीड़ी के समीप शुक्रवार की देर रात्रि पिकअप व ऑटो की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गये जबकि एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सिकटी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सिकटी ले जाया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया. जबकि पंचनामा के बाद शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना के बाद पिकअप वेन के साथ चालक फरार हो गया. मामले में सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा. जबकि मृतक व घायलों के परिजनों द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

न्यायालय के आदेश पर आरोपित गिरफ्तार

सिकटी. भूमि विवाद के एक मामले में न्यायालय से निर्गत वारंट के तहत आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापित किया गया. जानकारी अनुसार एक पुराने भूमि विवाद में पीड़ित पढ़ाओ समाज ट्रस्ट निदेशक सह जदयू नेता मुन्ना मुस्ताक ने धोखाधड़ी मामले में सिकटी कांड संख्या 194/24 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय से निर्गत जीआर नंबर 392/25 के वारंटी शाहबुद्दीन पिता याकूब निवासी बोकंतरी वार्ड संख्या 04 सिकटी थाना को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन