ePaper

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Updated at : 20 Aug 2024 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

सुखसेना चौक के समीप हादसा

विज्ञापन

ताराबाड़ी. अररिया कुर्साकांटा मुख्य मार्ग के ताराबाड़ी थाना चौक से उत्तर सुखसेना चौक के समीप सोमवार शाम दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि इस घटना में दूसरे बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. दोनों का इलाज जारी है. मौके पर पहुंचे ताराबाड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी अनुसार तरौना भोजपुर पंचायत के आमगाछी गांव निवासी सीताराम शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र अनिल शर्मा कुर्साकांटा की ओर से आ रहा था. इसी बीच कुर्साकांटा की ओर जा रहे एक बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गयी. इससे मौके पर ही अनिल शर्मा की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों ने बताया कि लगभग दो साल पूर्व मृतक अनिल शर्मा की शादी हुई थी. उसे छह माह का एक पुत्र भी है. पत्नी पार्वती देवी के विलाप से मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन