बाइक चालक मौत मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बाइक चालक मौत मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

बौंसी थाना क्षेत्र की बौंसी पंचायत स्थित गैस गोदाम के समीप एक बाइक सवार को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था.

विज्ञापन

परवाहा. बौंसी थाना क्षेत्र की बौंसी पंचायत स्थित गैस गोदाम के समीप एक बाइक सवार को कुछ लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था. इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में घायल बाइक सवार की मौत हो गयी थी. मृतक बाइक सवार नीरज कुमार मंडल नरपतगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव वार्ड 12 का निवासी था. इस बाबत मृतक नीरज कुमार मंडल की पत्नी चांदनी देवी के फर्द बयान पर बीते 16 मार्च को बौंसी थाना में कांड संख्या 48/25 दर्ज किया गया था. इसमें कुल चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. बाइक चालक की मौत मामले में मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे. कांड के एक आरोपी बौंसी कानू टोला वार्ड संख्या 11 निवासी धर्मेंद्र साह पिता विश्वनाथ साह को गुप्त सूचना पर बौंसी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन