नव दुर्गा कप टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

टूर्नामेंट के पहले मैच में टॉस जीतकर कोलकाता की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया.
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआड़ी के आनंद स्टेडियम मेघा में रविवार को नव दुर्गा कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का शुभारंभ कुआड़ी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, जिप सदस्य रघुनाथ सिंह, मुखिया वीणा देवी, पंसस बिजली देवी, पैक्स अध्यक्ष भवेश राय सहित दर्जनों अतिथियों ने फीता काट कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. टूर्नामेंट के पहले मैच में टॉस जीतकर कोलकाता की टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता टीम ने 16 ओवर एक गेंद में सभी विकेट गंवाकर 145 का लक्ष्य रखा. जिसे विराटनगर नेपाल की टीम ने 18 ओवर पांच गेंद में 09 विकेट गंवाकर खेल को अपने कब्जे में करते हुए जीत दर्ज की. मौके पर उप मुखिया मो अजीम, पुअनि पंकज कुमार शर्मा, रामानंद सागर, शिक्षक मूलचंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, अमित कुमार साह, नितेश प्रभाकर, अभिषेक सोनी सहित अन्य मौजूद थे. ————————– आपसी विवाद में दो घायल पलासी प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग में सोमवार को आपसी विवाद में दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में बेलवाड़ी गांव के सहिस्ता व कुजरी गांव के मुस्तक़ीनरा शामिल हैं. दोनों घायलों को आनन-फानन में परिजनों ने पीएचसी पलासी लाया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है. ————————- सड़क हादसे में एक घायल पलासी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया. घायल व्यक्तिल नवीन कुमार यादव पलासी बस्ती का निवासी बताया जा रहा है. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने बताया घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










