Drug smuggler in Bihar: 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 12:22 AM
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया सीमा पर सोमवार रात बसमतिया पुलिस व एसएसबी जवानों ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाते हुए 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार नेपाली युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया.
Drug smuggler in Bihar: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया सीमा पर सोमवार रात बसमतिया पुलिस व एसएसबी जवानों ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाते हुए 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार नेपाली युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया. गिरफ्तार युवक नेपाल के पिपलगाछी चकरघाटी जिला सुनसरी निवासी 25 वर्षीय पूजन पौडेल पिता गजेंद्र पौडेल बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार, युवक पल्सर बाइक से 22 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर सोमवार रात नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था.
Drug smuggler in Bihar:22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
इसी बीच बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसएसबी जवानों ने बॉर्डर पर पीछा कर 22 ग्राम ब्राउन सुगर, बाइक, 3700 नेपाली रुपये व एक मोबाइल बरामद करते हुए नेपाली युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी गयी, इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुये न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मामले को लेकर बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार नेपाली युवक को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










