ePaper

10 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Updated at : 23 Apr 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
10 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

-11- प्रतिनिधि, अररिया आगामी 10 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के मद्देनजर बुधवार को न्यायमंडल के जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के निर्देश पर अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व उसके तैयारियों पर चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए भेजे गये नोटिस के तामिला व चिह्नित सुलहनीय वादों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर खुलकर चर्चा किया गया. अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने उपस्थित सीजेएम डिवीजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से यथासंभव अधिक से अधिक मामलों में पक्षकारों के साथ प्री-काउंसलिंग कर वादों के आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए बातें रखी. अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बतलाया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आपसी विवादों के हमेशा के समाप्त करने का बहुत ही सरल माध्यम है. इस बार भी यह पूर्ण रूप से सफल रहेगा व अधिक से अधिक सुलहनीय प्रकृति के वादों को निष्पादित करवाने का प्रयत्न किये जायेंगे. मौके पर सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, एसडीजेएम पार्थ, एसीजेएम-01 अविनाश कुमार, मुंसिफ मो मंजूर आलम, जेएम क्रमशः उदयवीर सिंह, विकास कुमार, राजन कुमार, आशीष आनंद, प्रणव कुमार, मो कामरान, कुमारी प्रीति, सादाब समर गौस, मुकेश कुमार, प्रभात व मिथिलेश कुमार दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन