सीमांचल की रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद प्रदीप सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, कई अहम मांगें उठायी

Updated:
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात करते अररिया सांसद प्रदीप सिंह. | Prabhat Khabar Network

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात करते अररिया सांसद प्रदीप सिंह. | Prabhat Khabar Network

अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मुलाकात कर सीमांचल की रेल परियोजनाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं. उन्होंने वाशिंग पिट, नई रेललाइन और ट्रेनों के परिचालन में तेजी लाने का आग्रह किया, जिस पर रेलवे बोर्ड ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Seemanchal Railway News: फारबिसगंज (अररिया). सीमांचल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं. उन्होंने सीमांचल की लंबित रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा नई ट्रेनों के परिचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की.

वाशिंग पिट और कोच अनुरक्षण परियोजना की मांग

सांसद ने जोगबनी-फारबिसगंज में वाशिंग पिट एवं कोच अनुरक्षण परियोजना को जल्द स्वीकृति देने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से ट्रेनों के रखरखाव की बेहतर व्यवस्था होगी और भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी आसान होगा.

नई रेललाइन और ट्रेनों के परिचालन पर जोर

बैठक के दौरान सांसद ने अररिया-सुपौल नई रेललाइन के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर कार्य में तेजी लाने की मांग की. इसके अलावा जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू करने तथा अमृत भारत योजना के तहत विकसित अररिया रेलवे स्टेशन का शीघ्र उद्घाटन कराने का आग्रह किया.

यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग

सांसद प्रदीप सिंह ने जोगबनी-कटिहार डेमू ट्रेन को मेमू में परिवर्तित करने, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन शुरू करने तथा राघोपुर-देवघर सावन स्पेशल ट्रेन का विस्तार फारबिसगंज-नरपतगंज तक करने की मांग भी रखी.

लक्ष्मीपुर-फारबिसगंज रेललाइन जल्द पूरी करने का आग्रह

उन्होंने लक्ष्मीपुर-लहसनगंज-पोठिया-फारबिसगंज नई रेललाइन परियोजना को जल्द पूरा कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. सांसद ने कहा कि इस रेललाइन के शुरू होने से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.

रेलवे बोर्ड ने दिया सकारात्मक आश्वासन

सांसद प्रदीप सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया.

लोगों में जगी नयी उम्मीद

Seemanchal Railway News: सांसद की इस पहल का सीमांचल के लोगों ने स्वागत किया है. क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि इन परियोजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई होती है तो अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी, नरपतगंज सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र को रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा.


विज्ञापन
विपुल विश्वास

लेखक के बारे में

By विपुल विश्वास

विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन