अविश्वास प्रस्ताव पर रोक के बाद बोले फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख, 'यह संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत'

पंचायत समिति सदस्यों के साथ फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान. | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान ने अविश्वास प्रस्ताव पर विभागीय रोक को संविधान और पंचायती राज व्यवस्था की जीत बताया है. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ में सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया था. अब विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.
Araria Politics: फारबिसगंज (अररिया). प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विभागीय स्तर से रोक लगाए जाने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह निर्णय संविधान और पंचायती राज व्यवस्था की भावना के अनुरूप है तथा सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विभागीय दिशा-निर्देशों और संवैधानिक प्रावधानों का पालन करना चाहिये.
'राजनीतिक स्वार्थ में किया गया था भ्रमित करने का प्रयास'
प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के तहत पंचायत समिति सदस्यों को गुमराह कर प्रखंड का माहौल खराब करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है और अधिकांश पंचायत समिति सदस्य विकास कार्यों के पक्ष में हैं.
'नियमों के अनुरूप हो रही हैं सभी बैठकें'
उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में आयोजित सभी बैठकें पंचायती राज विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप बुलाई जाती हैं. प्रत्येक विकास योजना का क्रियान्वयन भी निर्धारित नियमों के तहत किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी नहीं की गयी है.
विकास कार्यों को मिलेगी और गति
ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि उनकी पहली और अंतिम प्राथमिकता प्रखंड का समग्र विकास है. सड़क, नाली, पेयजल, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होने दी जायेगी.
जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर काम करने की अपील
Araria Politics: प्रखंड प्रमुख ने सभी जनप्रतिनिधियों से राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास और आम जनता के हित में मिलकर कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विपुल विश्वास
विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










