नेपाल से लाई जा रही 90 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

फुलकाहा पुलिस ने 90 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक जब्त और सवार एक तस्कर गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर नेपाली शराब की खेप और एक चोरी की बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह अभियान तस्करों के खिलाफ जारी है.

विज्ञापन

Araria News: नरपतगंज (अररिया). भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया. फुलकाहा-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के पास से 90 लीटर नेपाली शराब और चोरी की एक बाइक बरामद की.

विज्ञापन

नेपाल से लाई जा रही थी शराब

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 10 निवासी 20 वर्षीय राजेश कुमार महतो, पिता विंधेश्वरी महतो के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल से "दिलवाले" ब्रांड की 300 बोतल नेपाली शराब चोरी की बाइक पर लादकर भारतीय क्षेत्र में ला रहा था.

जांच में चोरी की निकली बाइक

फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बरामद बाइक के संबंध में जब जांच की गई तो पता चला कि यह सुपौल जिले के करजाइन बाजार थाना क्षेत्र से 19 जुलाई 2026 को चोरी हुई थी. इस संबंध में करजाइन बाजार थाना में कांड संख्या 122/2026 पहले से दर्ज है.

दो मामलों में दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्करी तथा चोरी की बाइक रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया न्यायालय भेज दिया गया.

तस्करों के खिलाफ अभियान जारी

Araria News: थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन