आने वाले 15 दिन डेंगू संक्रमण के लिहाज से अधिक संवेदनशील
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :14 Oct 2024 7:29 PM (IST)
विज्ञापन

फारबिसगंज में अब तक डेंगू के सबसे अधिक मामले
विज्ञापन
जिले में डेंगू के अब तक मिले 13 संक्रमित मरीज, सभी की सेहत सामान्य
प्रतिनिधि, अररिया डेंगू संक्रमण के प्रसार के लिहाज से आने वाला 15 दिन अधिक संवेदनशील है. लिहाजा इस दौरान लोगों को बचाव संबंधी उपायों पर गंभीरतापूर्वक अमल करने की जरूरत है. जिले में अब तक 13 लोग डेंगू के शिकार हो चुके हैं. हालांकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में समुचित इलाज के उपरांत इसमें से अधिकांश मरीज की सेहत फिलहाल सामान्य है. इधर डेंगू के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है. प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर टेमीफोस दवा का छिड़काव किया जा रहा है. ताकि संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू संक्रमण के प्रसार के लिहाज से आगामी 15 दिन बेहद संवेदनशील हैं. लिहाजा इस दौरान बचाव संबंधी उपायों पर गंभीरतापूर्वक अमल जरूरी है. उन्होंने बताया कि ठंड का प्रकोप बढ़ने पर डेंगू का प्रसार नियंत्रित होने की संभावना रहती है. जिले में ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है. डीवीबीडीसीओ ने बताया कि डेंगू संबंधी जांच के लिये सभी पीएचसी को पर्याप्त मात्रा में डेंगू जांच किट उपलब्ध करायी गयी है. वहीं प्रभावित इलाकों में रोग के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से टेमीफोस दवा छिड़काव के लिए उपलब्ध कराया गया है. संबंधित पीएचसी में डेंगू के मरीज मिलने पर मरीज के घर से 500 मीटर के दायरे में दवा के छिड़काव का आदेश दिया गया है.फारबिसगंज में अब तक डेंगू के सबसे अधिक मामले
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ कर 13 हो गयी है. वीबीडीसीओ राम कुमार ने बताया कि अधिकांश डेंगू संक्रमित मरीज समुचित इलाज के बाद फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं. अब तक फारबिसगंज प्रखंड में डेंगू संक्रमण के 08 मामले मिले हैं. इसके अलावा रानीगंज में 01, अररिया में 02 व नरपतगंज प्रखंड में डेंगू संक्रमण के 02 मामले सामने आये हैं. इसके अतिरिक्त डेंगू संबंधी एक मामला सुपौल जिले से जुड़ा है.लक्षण दिखे, तो तुरंत कराएं जांच
सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि डेंगू संबंधी मामलों में रोग का कुशल प्रबंधन व विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का समुचित इलाज जरूरी है. इसके लिए जरूरी है कि रोग संबंधी किसी तरह का लक्षण दिखने पर तत्काल जांच व इलाज को प्राथमिकता दी जाये. उन्होंने कहा कि डेंगू के मामले में बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श लिये दवा सेवन से परहेज किया जाना चाहिए. इससे जुड़ी किसी तरह की शिकायत होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में जांच कराने की सलाह उन्होंने लोगों को दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




