बरसात में डूब रहा कुर्साकांटा, जलनिकासी नहीं बनी तो बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन

कुआड़ी में झील में तब्दील मुख्य सड़क

बरसात शुरू होते ही कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय और कुआड़ी बाजार में जलजमाव की समस्या फिर गंभीर हो गई है. वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या के कारण मुख्य सड़कों और कई वार्डों में पानी भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय और कुआड़ी बाजार में जलजमाव की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है. वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या के कारण मुख्य सड़क, हटिया मार्ग और कई वार्डों में बारिश का पानी जमा हो रहा है. इससे आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़कें बनीं, लेकिन नालों का नहीं हुआ निर्माण

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पक्की सड़कों का निर्माण तो कराया गया, लेकिन जलनिकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं किया गया. इतना ही नहीं, कई जगह पहले से बने कलवर्ट और पुल-पुलियों को भी सड़क निर्माण के दौरान बंद कर दिया गया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई.

मुख्य बाजार से मोहल्लों तक जलभराव

बारिश के दौरान कुर्साकांटा बाजार की मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है. वहीं बनिया बस्ती, दफाली टोला, पासवान टोला और मील चौक समेत कई इलाकों में भी जलजमाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. कुआड़ी बाजार की स्थिति भी हर साल की तरह बदहाल बनी हुई है.

लोगों ने जताई चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि यदि लगातार बारिश होती रही तो कई वार्डों के दर्जनों परिवारों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा. जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष लोगों को इसी समस्या का सामना करना पड़ता है.

डीएम से स्थायी समाधान की मांग

पूर्व मुखिया मो. मुश्ताक अली, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार मंडल, मुखिया वीणा देवी, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र कुमार सिंह, प्रणव गुप्ता, प्रेम प्रकाश सिंह, श्रवण सिंह, धर्मनाथ सिंह, बिनोद सागर, योगी साह, प्रकाश साह, नबी हसन, राजीव कुमार ठाकुर सहित अन्य स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है.

और पढ़ें : "नया सवेरा 3.0 " अभियान के तहत जोगबनी रेलवे स्टेशन से 3 युवतियां समेत 5 नाबालिग को किया गया रेस्क्यू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन