सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 May 2026 5:01 PM
सड़क बन जाने के बाद लोगों को होगी सहूलियत
फारबिसगंज. बिहार सरकार पथ निर्माण विभाग के द्वारा 06 करोड़ 71 लाख 69 हजार रुपये की लागत से फारबिसगंज शहर के कोठीहाट चौक से सदर रोड वाया दीनदयाल चौक, छुआपट्टी, धर्मशाला चौक तक 1.350 किलोमीटर पथ का चौड़ीकरण व मजबुतीकरण कार्य फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने फीता काट कर शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी भी मौजूद रहीं. सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ये सड़क व्यावसायिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण सड़क है जो शहर मुख्य बाजार सदर रोड व व्यवसायिक मंडी एसके रोड छुआ पट्टी सहित शहर के विभिन्न मार्गों को ना केवल आपस में जोड़ती है बल्कि कोठीहाट चौक से फारबिसगंज कुर्साकांटा मुख्य मार्ग को व फारबिसगंज-खबासपुर मुख्य मार्ग को आपस में जोड़ती है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण कार्य मे संबंधित संवेदक गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे. सड़क निर्माण कार्य मे गुणवत्ता को ले कर वे काफी गंभीर है. सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी को बर्दाश्त नही किया जायेगा. इस मौके पर रियाज अनवर,अरविंद विश्वास, कलानंद विश्वास, सुनील कुमार मंडल, पार्षद प्रतिनिधि सुनील यादव, इम्तियाज अंसारी, नियाज दाउद, मो मुस्तफा, अमर विश्वास, गुलाबचंद ऋषिदेव, बेलाल अली, करण कुमार पप्पू, कफील अंसारी, अमन राजा,परवेज आलम गुड्डू,सुनील कुमार मंडल,ललित विश्वास, राजू विश्वास, शिव कुमार विश्वास, शोऐब रजा, मिथुन कुमार पिंटू यादव,बजरंग बिहारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










