सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

एक अन्य युवक हुआ घायल, चल रहा इलाज
बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र के मंडल चौक के समीप सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के दीपौल गांव निवासी स्व गफरुद्दीन उर्फ-मुस्ताक के 45 वर्षीय पुत्र मो नौशाद आलम के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नौशाद फारबिसगंज से बाइक में पेट्रोल भराकर वापस अपने घर आ रहा था, लौटने के दौरान एन-एच 527 पर संजय कवाड़ी दुकान के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे मो नौशाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि पीछे बैठे व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना पर पहुंचे बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. वहीं परिजनों ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










