स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

परीक्षा के संचालन को लेकर कॉलेज के कर्मी दिखे मुस्तैद
परवाहा. मंगलवार को कलावती स्नातक महाविद्यालय रानीगंज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा में कुल 2500 सौ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. महाविद्यालय के प्राचार्या सह केंद्राधीक्षक प्रो रूपा रानी के नेतृत्व में परीक्षा 24 अप्रैल को प्रारंभ हुई जो 05 मई तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. केंद्राधीक्षक प्रो रूपा रानी के नेतृत्व में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद हीं उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा कैंपस में वाहन, बैग, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध देखा गया. परीक्षा संचालन में रानीगंज थाना के द्वारा शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए एक गश्ती दल को प्रतिनियुक्त किया गया था. परीक्षा के दौरान वीक्षकों द्वारा निरंतर निगरानी रखी गयी. परीक्षा का सफल संचालन को लेकर कॉलेज के कर्मी मुस्तैद दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










