बाल विवाह के खिलाफ चलाया अभियान

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह के खिलाफ चलाया अभियान

बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया

विज्ञापन

-3-प्रतिनिधि, भरगामा अक्षय तृतीया के अवसर पर भरगामा थाना में बाल विवाह के खिलाफ जनसंवाद, प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया. बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डीएलएसए, जिला पुलिस अररिया, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरु (पंडित व मौलवी) आमजन व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ शशिभूषण सुमन मौजूद थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य था बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर रोक लगाने के लिये सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना. जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने धर्मगुरुओं की भूमिका पर विशेष बल देते हुये कहा कि जब तक समाज के धार्मिक व सामाजिक नेतृत्वकर्ता एकजुट नहीं होंगे, तब तक ऐसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करना मुश्किल है. अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखें विशेषकर मोबाइल फोन के प्रयोग पर खास नजर रखें. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार नाबालिगों के भागने व अपहरण के मामले दर्ज हो रहे हैं जो चिंता का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन