चार दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे आशा, ममता समेत कई स्वास्थ्य कर्मी- विभिन्न मांगों को लेकर अड़े हैं आशा, ममता व अन्य स्वास्थ्य कर्मी

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Aug 2020 9:12 AM

विज्ञापन

चार दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे आशा, ममता समेत कई स्वास्थ्य कर्मी- विभिन्न मांगों को लेकर अड़े हैं आशा, ममता व अन्य स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन

अररिया. बिहार चिकित्सा व जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आशा, ममता, वैक्सीन, कूरियर संघर्ष समिति गुरुवार से चार दिनों तक के लिए हड़ताल पर चले गए. सभी स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर अड़े हैं. चार दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं होने के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं. इसकी जानकारी आशा संघ के जिला महामंत्री किरण झा ने दी.

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्कीम वकर्स फेडरेशन के आह्वान पर गुरुवार से चार दिवसीय हड़ताल में हैं. किरण झा ने बताया कि जनवरी 2019 के हड़ताल में सहमति के बिंदुओं को अविलंब लागू किया जाए. कोरोना वायरस कार्य में लगी आशाओं को सहित सभी स्कीम वर्करों को सुरक्षा कीट उपलब्ध कराया जाए. आशाओं सहित सभी स्कीम वर्करों को 10 हजार रुपये कोरोना लॉकडाउन भत्ता भुगतान किया जाए. इसके अलावा छह सूत्रीय मांग शामिल हैं. इसकी सूचना सिविल सर्जन समेत अन्य पदाधिकारी को हड़ताल की जानकारी दे दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन