कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान से शराब व कफ सिरप जब्त, दुकानदार गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Jun 2026 5:50 PM
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया
विज्ञापन
मामला जोकीहाट थाना क्षेत्र के डूब्बा चौक का
इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है
82. 200 लीटर नेपाली शराब व 28 बोतल कफ सीरप जब्त
जोकीहाट. जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कर डूब्बा चौक स्थित एक कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान से नेपाली शराब व प्रतिबंधित कफ सिरप मंगलवार की शाम बरामद की है. पुलिस ने भाग रहे आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि डूब्बा चौक स्थित मदरसा के निकट एक दुकान में अवैध रूप से नेपाली शराब व नशीली कफ सिरप की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकानदार पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान डूब्बा पंचायत वार्ड संख्या 07 निवासी 32 वर्षीय मो. सालीम, पिता मोहम्मद दाऊद के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में उसने कोल्ड ड्रिंक्स व पानी की दुकान की आड़ में नेपाली शराब व कफ सीरप बेचने की बात स्वीकार की है. पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दुकान से बोरा और झोले में छिपाकर रखी गई कुल 82.200 लीटर रेशम लीची ब्रांड नेपाली शराब बरामद की गयी. इसके अतिरिक्त 100 एमएल की 28 बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप भी जब्त की गयी.पुलिस ने आरोपित को भेजा न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने बरामद शराब एवं कफ सीरप को जब्त कर लिया साथ ही आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपित दुकानदार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया. इस संबंध में जोकीहाट थाना कांड संख्या 224/26 दर्ज किया गया है. इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. छापेमारी दल में पुअनि रजनीकांत कुमार, पुअनि पंकज कुमार, पुअनि अनिल कुमार यादव, सअनि आशीष आनंद सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. डूब्बा चौक मादक पदार्थों के कारोबार के लिए चर्चित है. लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










